नंदप्रयाग, उत्तराखंड के चमोली जि़ले में स्थित है। यह अलकनंदा और नंदाकिनी नदियों के संगम पर स्थित है। बहुत से भक्त अपने पाप धोने के लिए इस संगम में डुबकी लगाते हैं। पुराणों के अनुसार, नंदप्रयाग यदुवंश की राजधानी थी।यह पाँच प्रयागों में से एक है जो बद्रीनाथ और केदारनाथ जैसे प्रसिद्ध तीर्थस्थानों के लिए प्रवेशद्वार है।
विष्णुप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग तथा देवप्रयाग अन्य प्रयाग हैं। नंदप्रयाग अपने बर्फ से ढके पहाड़ों सुंदर नज़ारों के लिए प्रसिद्ध है।अलकनंदा नदी के किनारे स्थित गोपालजी मंदिर देखने के लिए देशभर से अनेक श्रद्धालु आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications