औली आने वाले यात्रियों के लिए स्कीइंग के बाद ट्रैकिंग एक बड़ी गतिविधि है। विशाल हिमालय क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए सबसे अच्छी ढलानें हैं। एक ट्रैकिंग रूट 3कि.मी. लंबा है और यहाँ से ट्रैक्रस आसपास के सुंदर नज़ारें देख सकते हैं। इस रूट की समुद्रतल से ऊँचाई 2519मी. से 3049मी. के बीच है। इस रूट से नंदादेवी, कामेत, मान पर्वत तथा दुनागिरी पर्वतों के सुंदर नज़ारें देखने को मिलते हैं।
औली से जोशीमठ जाने का रास्ता इस क्षेत्र की सबसे लोकप्रिय ट्रैकिंग ढलान है। पर्यटक इस रूट पर ट्रैकिंग करते हुए नंदादेवी पर्वत से सूर्योदय का लुभावना दृश्य देख सकते हैं। अन्य प्रचलित छोटे ट्रैकिंग रूट इस प्रकार हैं: औली-गोरसन, ताली, कुआरी दर्रा, खुलारा और तपोवन।



Click it and Unblock the Notifications