औंधा और मुंबई के बीच की दूरी लगभग 580 किलोमीटर है। यह औरंगाबाद से लगभग 200 किलोमीटर है तथा नागपुर से 360 किलोमीटर दूर है। राज्य परिवहन की तथा निजी बसें इन शहरों और औंधा नागनाथ के बीच चलती है। इसके अलावा चोंडी, परभणी से भी बसें चलती है। इसके अलावा आप हिंगोली स्टेशन का विकल्प भी चुन सकते हैं जो औंधा से सिर्फ आधे घंटे की दूरी पर है।