Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» औंधा नागनाथ

औंधा नागनाथ - संक्षिप्त विवरण

7

महाराष्ट्र राज्य के मराठवाडा क्षेत्र के अंतर्गत हिंगोली जिले में स्थित एक छोटा सा गाँव है।

औंधा नागनाथ – पहला ज्योतिर्लिंग

औंधा नागनाथ न सिर्फ भारत के बारह प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक है, बल्कि यह सबसे प्रथम ज्योतिर्लिंग है। यह महाराष्ट्र में स्थित पाँच ज्योतिर्लिंगों में से एक है।ऐसा विश्वास है कि जब पांडवों को चौदह वर्ष का निष्कासन मिला तब पांडवों के सबसे बड़े भाई युधिष्ठिर ने इस ज्योतिर्लिंग का निर्माण कर इसे भगवान शिव को समर्पित किया था। औंधा नागनाथ मंदिर भगवान शिव पूजा के लिए बनाया गया है और वास्तुकला की हेमाद्पंथी शैली का पालन करता है। यह मंदिर लगभग 60,000 फीट के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस मंदिर की सबसे अनोखी  बात यह है कि यहाँ नंदी की मूर्ति मंदिर के आगे होने के बजाय पीछे है।इस मंदिर के चारों ओर अनेक छोटे मंदिर हैं जो अन्य ज्योतिर्लिंगों को दर्शाते हैं। आप यहाँ विभिन्न भगवानों जैसे दत्तात्रय, नीलकंठेश्वर, दशावतार, वेदव्यासलिंग और गणपति की मूर्तियाँ भी देख सकते हैं।

एक धार्मिक गंतव्य

औंधा की सैर गर्मी का मौसम छोडकर साल भर में कभी भी की जा सकती है क्योंकि यहाँ की गर्मी असहनीय होती है। यह पवित्र स्थान अत्यंत सुविधाजनक स्थान पर स्थित है और हिंगोली के निकट स्थित होने के कारण यह अन्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

यदि आप हिंगोली जा रहे हैं तो औंधा नागनाथ आपकी सूची में अवश्य होना चाहिए। यह धार्मिक स्थान आपको श्रद्धा और विश्वास से भर देगा।

औंधा नागनाथ इसलिए है प्रसिद्ध

औंधा नागनाथ मौसम

घूमने का सही मौसम औंधा नागनाथ

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें औंधा नागनाथ

  • सड़क मार्ग
    औंधा और मुंबई के बीच की दूरी लगभग 580 किलोमीटर है। यह औरंगाबाद से लगभग 200 किलोमीटर है तथा नागपुर से 360 किलोमीटर दूर है। राज्य परिवहन की तथा निजी बसें इन शहरों और औंधा नागनाथ के बीच चलती है। इसके अलावा चोंडी, परभणी से भी बसें चलती है। इसके अलावा आप हिंगोली स्टेशन का विकल्प भी चुन सकते हैं जो औंधा से सिर्फ आधे घंटे की दूरी पर है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    औंधा नागनाथ तक पहुँचने के लिए निकटतम स्टेशन चोंडी है। यह लगभग 21 किलोमीटर दूर स्थित है तथा महाराष्ट्र तथा महाराष्ट्र के बाहर के सभी शहरों से रेल द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। एक अन्य दूसरा विकल्प हिंगोली स्टेशन है जो लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहाँ से बस या टैक्सी द्वारा औंधा तक पहुँचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    औरंगाबाद का हवाई अड्डा औंधा नागनाथ का निकटतम घरेलू हवाई अड्डा है जो लगभग 210 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मुंबई का छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डा निकटतम अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो लगभग 580 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अत: हवाई यात्रा द्वारा औंधा नागनाथ तक आसानी से पहुँचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 May,Sat
Return On
31 May,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 May,Sat
Check Out
31 May,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 May,Sat
Return On
31 May,Sun