महाराष्ट्र के अंदरूनी भाग में स्थित होने के कारण औंधा की जलवायु उष्णकटिबंधीय है जहाँ सामान्यतः मौसम सूखा और गर्म होता है। ठंड का मौसम तथा जनवरी, फरवरी और मार्च का समय यहाँ की सैर के लिए उपयुक्त है।
औंधा में गर्मी का मौसम गर्म और सूखा होता है तथा अप्रैल, मई और जून में होता है। इस समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस होता है। मई का महीना सबसे अधिक गर्म होता है और इस समय पर्यटक यहाँ आना पसंद नही करते।
औंधा में मानसून का आगमन जुलाई में होता है तथा यह अगस्त और सितंबर तक रहता है। इस मौसम में यहाँ सामान्य वर्षा होती है। यदि आपको मानसून का मौसम अच्छा लगता है तो आप हल्की बौछारों का आनंद उठा सकते हैं।
यहाँ ठंड का मौसम सामान्य ठंडा होता है तथा यह अक्टूबर से दिसंबर तक रहता है। इस समय अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस होता है। इस दौरान मौसम खुशनुमा होता है तथा औंधा की सैर के लिए उपयुक्त होता है।