उमगा औरंगाबाद में प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों में से एक है और शहर के पूर्व में 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस तीर्थ स्थल पर एक वैष्णव मंदिर है। इस मंदिर की वास्तुकला अपने आप में एक दम अलग है, क्योंकि यह देव में स्थित सूर्य मंदिर के समान दिखता है। शानदार वैष्णव मंदिर के निर्माण में वर्गाकार ग्रेनाइट पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। मंदिर में भगवान गणेश, सूर्य देवता और भगवान शिव की मूर्तियों का पूजन किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications