जल महादेव, बलांगीर से 84 किमी दूर स्थित है। इस जगह की ख़ासियत यह है कि यहां लोग, शिवलिंग पर ऊपर से दूध और पानी चढ़ाते है। यहां भगवान की पूजा करने का यही तरीका है। जल महादेव पर हम भगवान शिव के स्वंभू या भगवान शिव के रूप के दर्शन कर सकते है। यहां दूर - दराज से पर्यटक आते है। पूजा के दौरान बेलपत्र भी चढ़ाई जाती है। इस स्थान पर कई शिवलिंग है।
भक्त यहां आकर मोक्ष की धारा में स्नान करते है। जल महादेव, मनोरम मंदारा हिल्स पर स्थित है। यहां कई सुंदर वृक्ष, पेड़ृ और पक्षी भी देखने को मिलते है। कई प्रकार के सरीसृप, जीव - जन्तु भी यहां देखने को मिलते है। यह एक धार्मिक स्थल है लेकिन यहां लोग सैर - सपाटे के लिए भी आ सकते है।
साहसिक पर्यटक और रोमांचक प्रेमी भी यहां सैर के लिए आ सकते है। जला महादेव, बलांगीर में एक आकर्षण है। फोटोग्राफी का शौक रखने वाले भी यहां आ सकते है।



Click it and Unblock the Notifications