पटनाघर, बलांगीर से 40 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस स्थान पर कई प्राचीन मंदिर स्थित है। पटमेश्वरी मंदिर को चालुक्य शैली की वास्तुकला में बनाया गया है। सोमेश्वर शिव मंदिर, को 12 वीं शताब्दी में बनाया गया था जो एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है।
पटनाघर में आकर पर्यटक यहां के प्राचीन मंदिरों को भी देख सकते है , हालांकि वर्तमान में यह मंदिर खंडहर में बदल चुके है। इस मंदिरों को चौहान वंश के द्वारा बनवाया गया था। पटनाघर, बलांगीर के इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है और यहां आकर बलांगीर की समस्त सुंदरता और महत्वता को देखा जा सकता है।हर साल काफी पर्यटक और छात्र यहां दौरे पर आते है।



Click it and Unblock the Notifications