राजेन्द्र पार्क, लगभग 100 साल पुराना पार्क है जिसे पटनागढ़ के अंतिम राजा एचएच राजेन्द्र नारायण सिंह देव के द्वारा बनवाया गया था। यह पार्क, बलांगीर के केंद्र में स्थित है। इस पार्क में सैकड़ों तरीके और किस्मों के गुलाब के फूल है। शाम के समय इस पार्क की सुंदरता देखते बनती है। इस पार्क में तीन फब्बारे भी है। शाम के समय, पार्क में कई पुराने हिंदी गाने चलाएं जाते है।
पूरे पार्क में डिजीटल डॉल्बी सिस्टम है जिसमें गानों को चलाया जाता है। पार्क में बीच में राजा की मूर्ति स्थित है। इस पार्क को हाल ही में बलांगीर के नगर निगम द्वारा ठीक - ठाक करवाया गया। इस पार्क में बच्चे - बड़ों सभी के लिए कुछ खास है। यहां कैफे भी है। पार्क, शाम 2 से रात 10 तक खुला रहता है।



Click it and Unblock the Notifications