1894 में बना यह मानव निर्मित जलाशय बेंगलुरु के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसे बनाने का मूल उद्देय शहर के लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराना था। इसे बर्कवती नदी पर बनाया गया है और नदी पर 1690 मीटर का बांध बना हुआ है, जिसकी कुल ऊंचाई 40.55 मीटर है।
हालांकि वर्तमान में यह झील काफी बिगड़ी हुई अवस्था में है। बावजूद इसके यहां पानी की पक्षियां बड़ी संख्या में पाई जाती हैं। झील के आसपास आप किंगफिशर, सामान्य मैना, पर्पल सनबर्ड और अन्य दूसरे पक्षी को देख सकते हैं। झील में विंड सर्फिंग की सुविधा है, जिससे बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। झील के तटबंध के किनारे किनारे सरकारी एक्वेरियम, बागबानी शोध संस्थान, इंडो-डेनिस पोल्ट्री फॉर्म जैसी कई रोचक चीजें भी हैं।



Click it and Unblock the Notifications