बदोसराय एक प्रसिद्ध तीर्थ केन्द्र है, जो बाबा जगजीवन दास के तीर्थ स्थल के लिए जाना जाता है। वह एक संत थे, जिन्होंने कोटवा, जिसे आम तौर पर कोटवाधाम के नाम से जाना जाता है, में सतनामी पंथ की स्थापना की थी। यहां का एक पोखर पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है, जिसमें तीर्थ यात्री अक्टूबर से अप्रैल के महीने में डुबकी लगाते हैं। यहां की एक मस्जिद भी काफी चर्चित है, जिसे मलामत शाह की मजार के नाम से भी जाना जाता है। वह एक सूफी संत थे।



Click it and Unblock the Notifications