सिद्धौर एक ऐतिहासिक शहर है, जो कि सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के लिए जाना जाता है। शिवरात्रि का त्योहार मनाने के लिए यहां हर साल दिसंबर और जनवरी के बीच एक विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान कई श्रद्धालु मंदिर में जाकर प्रार्थना करते हैं और बलि चढ़ाते हैं। इस मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा कुछ विशेष दुकानें भी लगाई जाती हैं। पर्यटक यहां स्थित महान सूफी संत काजी कुतुब के मकबरे पर भी पहुंचते हैं और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications