Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » बरन » मौसम

बरन मौसम

बरन जाने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर और फ़रवरी के बीच है, ऐसे मनोहर मौसम में सैर सपाटे का कुछ अलग ही मज़ा है।

गर्मी

(मार्च से जून) - बरन में गर्मियां मार्च में शुरू होकर जून महीने तक रहती है। गर्मियों में यहाँ का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री हो जाता है। भीषण गर्मी में यहाँ सूखे जैसा वातावरण छा जाता है। इस मौसम में बरन की सैर करना बिलकुल भी उचित नहीं है।

मानसून

(जुलाई से सितम्बर) - बरन में वर्षा जुलाई से लेकर सितम्बर महीने तक होती है। नियमित वर्षा के कारण तापमान में थोड़ी सी गिरावट आती है।

सर्दी

(अक्टूबर से फ़रवरी) - बरन में सर्दियाँ अक्टूबर में शुरू होकर फ़रवरी तक रहती है। सर्दियों में यहाँ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री हो जाता है। सर्दियाँ बरन देखने का सबसे बढ़िया समय है और जाड़े में गर्म कपड़े ले जाना ना भूलें।