Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» बर्धमान

बर्धमान पर्यटन – एक ऐतिहासिक शहर

15

भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल के कोलकाता से कुछ ही दूरी पर बर्धमान नाम का कस्बा स्थित है। इसका इतिहास छठी शताब्दी ईसा पूर्व का है जो महावीर और जैनधर्म के शुरूआत के समकालीन है। इतिहास में काफी समय तक बर्धमान भारत में ब्रिटिश राज्य का मुख्यालय रहा।

शहर के मन्दिर

बर्धमान पर्यटन को शहर में स्थित मन्दिरों से बहुत लाभ होता है। कई मन्दिरों में यहाँ बंगाली हिन्दू सभ्यता सर्वश्रेष्ठ रूप में देखने को मिलती है। सर्वमंगला का मन्दिर इन सब में प्रमुख है।

बर्धमान में भोजन

कर्जन गेट और महाराजा गोपालबाग के बगीचे बर्धमान के देखने योग्य स्थान हैं। ये स्थान कई शानदार खानपान वाले स्थानों के निकट हैं जहाँ पर आप मुगलाई स्वाद वाले बंगाली पकवानों का आनन्द ले सकते हैं। सीताभोग और मिहिदानी मिठाइयों को अवश्य चखें, ये पूरे बर्धमान में और बाकी राज्य में बिकती हैं। ये बर्धामान मे विशेष रूप से स्वादिष्ट होती हैं। सड़क के दूसरी तरफ जाने पर आपको अचम्भित करने वाले मछली के स्थानीय पकवान मिल जायेंगें जिनके लिये बंगाली जाने जाते हैं।

त्यौहार

बर्धमान के स्थानीय लोग मजा करना पसन्द करते हैं और शहर को होली, दिवाली जैसे हिन्दू त्यौहारों और नये वर्ष के दौरान खूब सजाया जाता है। दिवाली के पहले मनाये जाने वाले दुर्गा पूजा और दशहरा को आप शायद कभी नहीं छोड़ना चाहेगें। बंगालियों को दुर्गा और काली पूजा को वृहद तरीके से मनाने के लिये जाना जाता है। इस दौरान शहर का भोजन और शोर अपने आप में अनोखा होता है।

शिक्षा का केन्द्र

60 के दशक में बर्धमान देश के पूर्वी भाग में एक शिक्षा केन्द्र के रूप में उभरा और पूरे राज्य से छात्र बेहतर शिक्षा की तलाश में आते हैं। कई अग्रणी कोचिंग केन्द्र और बुर्द्वान विश्विद्यालय यहीं स्थित है।

बर्धमान और इसके आसपास के पर्यटक स्थल

अगर आप के पास थोड़ा समय हो तो नवाब हाट अवश्य जायें जिसकी विशेषता यहाँ के 108 अनोखे शिव मन्दिर हैं, जी हाँ 108 मन्दिर। ये सभी शिवलिंग मन्दिर हैं और शिवरात्रि का पर्व यहाँ उल्लास से मनाया जाता है। बर्धमान में हर वर्ग के पर्यटक के लिये कुछ न कुछ है। चाहे वो अफगान शेर का मकबरा हो या रमाना बंगन का वन कर्यालय हो, बर्धमान हमेशा रोचक लगता है। कोलकाता से इसकी नजदीकी इसे एक दिन के पर्यटन के लिये उपयुक्त बनाती है और साथ ही यहाँ पहुँचना भी आसान है।

बर्धमान कैसे पहुँचें

बर्धामान काफी जाना पहचाना स्थान है और यहाँ तक सड़क, रेल और वायुमार्गों द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है।

बर्धामान का मौसम

पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों के समान शहर में गर्मी, मॉनसून और जाड़े के मौसम होते हैं।

बर्धमान इसलिए है प्रसिद्ध

बर्धमान मौसम

घूमने का सही मौसम बर्धमान

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें बर्धमान

  • सड़क मार्ग
    एएच 1 बर्धमान को राज्य की राजधानी से जोड़ता है और लगभग 102 किमी की दूरी पर है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    कोलकाता रेलवेस्टेशन (हावड़ा) बर्घमान से 102 किमी की दूरी पर है जो कि इसे राज्य और देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    बर्धमान के लिये कोलकाता का नेताजी सुभाषचन्द्र अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा सबसे नजदीक है और देश और विश्व के बाकी हिस्से से इसे जोड़ता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
21 Apr,Tue
Return On
22 Apr,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
21 Apr,Tue
Check Out
22 Apr,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
21 Apr,Tue
Return On
22 Apr,Wed