बड़ोग की कब्र वह स्थान है जहाँ उस व्यक्ति की कब्र है जिसके नाम पर इस शहर का नाम पड़ा। बड़ोग एक इंजीनियर था, जिसे टनल बनाने का काम सौंपा गया था। निर्माण कार्य जल्दी करने के लिये उसने पर्वत के दोनों सिरों से खुदाई करने का आदेश दिया। उसकी गणना में गलती होने के कारण टनल के दोनों सिरे आपस में नही मिल पाए। बड़ोग इस शर्मिंदगी को सहन नही कर सका और बाद में उसने आत्महत्या कर ली। यदि यह योजना सफल होती तो यह टनल विश्व की सबसे लंबी टनल होती।कब्र की प्राकृतिक सुंदरता, इसके परिसर का सुंदर बगीचा और इसके पीछे का इतिहास इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications