बड़ोग की जलवायु शीतोष्ण है। गर्मियाँ सुखद होती हैं जबकि सर्दियाँ काफी ठंडी होती हैं। अप्रैल और सितंबर के बीच का समय इस स्थान की सैर के लिये उपयुक्त है।
(अप्रैल से जून): बड़ोग में गर्मियों का मौसम अप्रैल और जून के बीच होता है। इस दौरान इस स्थान का मौसम आनंददायक होता है और तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। इसलिए यह स्थान बड़ोग की सैर के लिये उपयुक्त है।
(जुलाई से सितंबर): बड़ोग में मानसून का मौसम जुलाई और सितंबर के बीच होता है। बारिश के मौसम में यहाँ सामान्य वर्षा होती है अत: पर्यटक शहर में घूम सकते हैं और इस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं।
(अक्टूबर से जनवरी): बड़ोग में ठंड का मौसम अक्टूबर से जनवरी के बीच होता है। इस क्षेत्र में बहुत ज़्यादा ठंड पड़ती है जब न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। इस दौरान इस क्षेत्र का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहता है।