चंदका नेशनल पार्क के पास बना देरास डेम भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में स्थित है। यह ओडिशा का तीसरे सबसे बड़ा डेम है। यहां की खूबसूरती वास्तव में मंत्रमुग्ध कर देने वाली है और पर्यटक खुशनुमा माहौल में घंटो बिताते हैं। डेम में एक जलाशय भी है, जो बरसात के पानी से भरा रहता है।
यहां एक पहाड़ी की चोटी पर एक कॉटेज बना हुआ है, जहां से आसपास का विहंगम नजारा देखने को मिलता है। इस कॉटेज में तीन सुसज्जित झोपड़ी है। डेम के आसपास के 40 किमी क्षेत्र में गाइड के साथ सफारी की भी सुविधा है। अगर आप चाहें तो यहां पिकनिक की योजना बना सकते हैं और कॉटेज में एक रात बिता सकते हैं। इस डेम को पूरे साल में कभी भी घूमा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications