Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » भुवनेश्वर » मौसम

भुवनेश्वर मौसम

ठंड के समय अक्टूबर से फरवरी के बीच भुवनेश्वर घूमना सबसे अच्छा रहता है। इस दौरान यहां का मौसम काफी खुशनुमा रहता है। न्यूनतम तापमान आमतौर पर 15 डिसे और अधिकतम तापमान 20 डिसे के आसपास रहता है।

गर्मी

भुवनेश्वर में गर्मी काफी ज्यादा पड़ती है। मार्च से गर्मी की शुरुआत हो जाती है और अप्रैल-मई के दौरान यह अपने चरम पर होती है। गर्मी के समय यहां का तापमान 45 डिसे तक पहुंच जाता है। इस मौसम में भुवनेश्वर जाने से बचना चाहिए।

मानसून

झुलसा देनी वाली गर्मी के बाद जून में जब बरसात को मौसम आता है तो लोगों को काफी राहत पहुंचती है। बरसात का मौसम अगस्त तक रहता है। इस दौरान यहां नियमित रूप से वर्षा होती है और तापमान 33 डिसे तक पहुंच जाता है। हालांकि भुवनेश्वर घूमने के लिए यह समय अच्छा नहीं माना जाता है।

सर्दी

भुवनेश्वर में ठंड के मौसम न ही ज्यादा ठंड और न ही ज्यादा गर्म रहता है। यह मौसम दिसंबर से शुरू होकर फरवरी तक रहता है और इस दौरान पारा 7 डिसे तक लुढ़क जाता है। ठंड का समय भुवनेश्वर घूमने के लिए सबसे अच्छा रहता है।