गांधी पार्क राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित है। इस पार्क को भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण द्वारा बनवाया गया है। सवोस्टी प्लाजा के पास स्थित यह पार्क अपने अद्भुत सौंदर्य के लिए जाना जाता है। पार्क में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा भी है, जो कि प्रार्थना की मुद्रा में है।
इस प्रतिमा से पार्क की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। जॉगिंग, वॉकिंग, ताजा हवा और आराम के कुछ पल बिताने के लिए यह एक आदर्श पार्क है। इस पार्क को विशाल भूभाग पर तैयार किया गया है, जिसे पहले जनता मैदान के नाम से जाना जाता था। यह पार्क घास के मैदान, जॉगिंग ट्रेक, फव्वारे और प्रकाश सज्जा से यह खिल उठता है।



Click it and Unblock the Notifications