खारावेला पार्क भुवनेश्वर के कुछ बेहतरीन पार्कों में से एक है। पार्क में खूबसूरत पगडंडी, साफ जॉगिंग ट्रेक और बैठने के लिए बेंच सहित और भी बहुत कुछ है। पार्क में नियमित रूप से आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखने हुए इस पार्क को सर्वसुविधायुक्त बनाया गया है।
अच्छे से सजाई हुई फूलों की क्यारियां, झाड़ियां, बाड़ा, फव्वारे और जलाशय पार्क को और भी सुंदर बना देते हैं। भुवनेश्वर शहर में घूम कर जब आप थक जाएं तो इस पार्क में आराम के कुछ पल बिता सकते हैं। आमतौर पर सुबह और शाम के समय यह पार्क लोगों से भरा रहता है।
भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण (बीडीए) इस पार्क के रखरखाव का काम देखता है। खारावेला पार्क आम लोगों के लिए हर दिन सुबह 5 बजे से 8 बजे तक और शाम 4 बजे से 8 बजे तक खुला रहता है।



Click it and Unblock the Notifications