भुवनेश्वर स्थित मुक्तेश्वर मंदिर 10वीं शताब्दी का मंदिर है। यह शहर का एक महत्वपूर्ण लैंडमार्क है। कई कारणों से इस मंदिर को काफी प्रसिद्धि मिली है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है यहां की हजारों प्रतिमाएं और अद्भुत वास्तुशिल्पीय शैली, जो मंदिर को हर तरफ से घेरे हुए है।
यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मुक्तेश्वर का अर्थ होता है- स्वतंत्रता का भगवान। मंदिर के परिसर में हर साल तीन दिवसीय नृत्य उत्सव का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन ओडिशा पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है और इसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में ओडिशा के परंपरागत नृत्य ओडीसी की प्रस्तुति दी जाती है। मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications