नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क को देश के महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में बनवाया गया है। यह पार्क भुवनेश्वर के चर्चित पर्यटन स्थलों में से एक है। साथ ही इस पार्क को बेहतरीन तरीके से सजाया गया है। पार्क की पगडंडी, प्रकाश सज्ज, जॉगिंग ट्रेक और फव्वारों से इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।
पर्यटकों के बैठने के लिए पार्क के ढेरों बेंच लगे हुए हैं। यहां की ताजा हवा और आनंददायक हरियाली किसी को भी पार्क में लंबे समय तक रुकने के लिए बाद्ध कर सकता है। आराम के पल बिताने के लिए हर दिन पार्क में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक आते हैं।
साथ ही यह पार्क बच्चों के बीच भी खासा लोकप्रिय है। पार्क हर दिन सुबह 5 बजे से 8 बजे तक और शाम में 4 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है।



Click it and Unblock the Notifications