एसपी मुखर्जी पार्क का शुमार भुवनेश्वर के सबसे खूबसूरत पार्कों में होता है। पार्क बेहद उत्कृष्ट तरीके से सजाया गया है ताकि लोग यहां आराम के कुछ पल बिता सकें। सुंदर पगडंडी, विशाल बेंच और जॉगिंग ट्रेक पार्क को और भी खूबसूरत बना देते हैं।
यहां की हरियाली को देखकर कोई भी पार्क के वातावरण का मुरीद हुए बिना नहीं रह सकता है। आप जब एक बार पार्क में प्रवेश कर जाएंगे तो यहां से जाने का मन नहीं करेगा। पार्क में फूलों की क्यारियां, हरी-भरी झाड़ियां और जलाशय इसे और भी समृद्ध बना देते हैं।
पार्क में सुबह 5 बजे से 8 बजे तक और शाम में 4 बजे से रात 8 बने तक लोगों के प्रवेश की अनुमति रहती है।



Click it and Unblock the Notifications