यदि पर्यटक के पास समय हो तो कर्नाटक के बीजापुर जिले में स्थित बाराकमान, अली आदिल शाह द्धितीय की कब्र की यात्रा करनी चाहिए। इस मकबरे का निर्माण कभी पूरा नहीं किया गया। आदिलशाही साम्राज्य के राजा अली आदिल शाह, एक ऐसी सर्वोच्च वास्तुकला का निर्माण करना चाहते थे जिसका कोई मुकाबला न हों।
योजनानुसार, अली आदिल शाह की कब्र के आसपास 12 मेहराब का निर्माण इस प्रकार करना था कि वह देखने वाले को ऊर्ध्वाधर व क्षैतिज रूप से एक समान लगे। लेकिन यह कहा जाता है कि इस मकबरे का निर्माण रोक दिया गया था क्योकि इस संरचना की छाया गोल गुम्बद को छूने लगी थी।
वर्तमान मे, वंहा केवल दो क्षैतिज मेहराब खड़ी है। भारतीय पुरातत्व विभाग बाराकमान की देखरेख कर रही है।



Click it and Unblock the Notifications