बीजापुर, गढ़ों की वास्तुकला के लिए काफी लोकप्रिय है। यहॅा गढ़ को अरकिला के नाम से भी जाना जाता है। यह गढ़ यूसुफ आदिल शाह द्वारा 1566 में बनवाया गया था। गढ़ के आसपास, 100 गज की दूरी पर विस्तृत खाई है जोकि बीजापुर में पूर्व इस्लाम अवधि को दर्शाता है।
मुख्य गढ़ के चारों ओर की दीवारें 30 से 50 फुट ऊॅची है जोकि विभिन्न प्रकार और डि़जायन के 96 विशाल गढ़ के साथ सजी हुई है। गढ़ में 25 फीट की चौड़ाई वाले 10 भव्य प्रवेश द्धार है। इस इमारत का उपयोग, बीजापुर के शासकों द्वारा विपक्ष को चकमा देने के लिए किया जाता था।
गढ़ के अन्दर कई स्मारक और खंड़हर मौजूद है जोकि इस जगह की सुन्दरता और भव्यता को प्रतिबिंबित करते है। इस गढ़ के ऐतिहासिक महत्व के कारण पर्यटक यहॅा आना ज्यादा पंसद करते है। गगन महल, शाही महल, बाराकमान और जला मंजिल जैसी अन्य लोकप्रिय इमारतें इस गढ़ के आसपास ही स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications