Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » बिष्णुपुर » मौसम

बिष्णुपुर मौसम

बिष्णुपुर जाने का सबसे सही समय मानसून के तुरंत बाद, अक्टूबर से फरवरी के बीच होता है। चूँकि इस समय तक हलकी ठण्ड शुरू हो जाती है, पर्यटकों को हल्के गर्म कपड़े साथ में रखने की सलाह दी जाती है। अगर पर्यटक मार्च तक रुकते हैं तो वह मशहूर याओशांग त्यौहार का मज़ा भी ले सकते हैं।

गर्मी

बिष्णुपुर में गर्मी का मौसम गर्म और नमी वाला होता है। इस समय यहाँ का अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस नाप गया है। यह बिष्णुपुर जाने का सही समय नहीं है। इसके अलावा प्रमुख आकर्षण केईबुल लम्जाओ राष्ट्रीय उद्यान और लोकटक झील भी गर्मी में जाना सही नहीं रहता।

मानसून

बिष्णुपुर में औसतन वर्षा 1200-1400 मिलीमीटर के बीच होती है। मानसून में नगर बल्कि पूरा ज़िला काफी सुन्दर हो जाता है, क्योंकि वर्षा धूल को मिटा देती है और पहाड़ों, घाटियों और नदियों में नयी जान आ जाती है। लोकटक झील के तैरते हुए दलदल में भी नयी जान आ जाती है।

सर्दी

ठण्ड का मौसम हल्का ठंडा होता है पर ज़रूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। कभी कभी तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर जाता है, जबकि कई बार यह 2 डिग्री सेल्सियस के करीब रहता है। इस मौसम में बिष्णुपुर आना अच्छा निर्णय होगा क्योंकि इस दौरान रोड की स्थिति भी अच्छी रहती है।