मौर्यकाल युगीन बराबर गुफायें देश की सबसे पुरानी पत्थरों से काटी गई गुफाये हैं जो आज भी विद्यमान हैं। ज्यादातर बराबर गुफाओं में दो कक्ष हैं, जो पूरी तरह से ग्रनाइट से काटे गये हैं और इनकी भीतरी सतह बहुत ही चमकदार होने के कारण आवाज की गूँज बहुत मजेदार होती है। चार गुफाओं में करन चौपड़, लोमस ऋषि, सुदामा और विश्व झोपड़ी प्रमुख हैं जिनमें विशाल चापें दिखाई देती हैं जो प्रचीन समय में दुर्लभ था। ये गुफाये पत्थरों की कटाई वाली वास्तुकला शैली के शानदार उदाहरण हैं।



Click it and Unblock the Notifications