Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» बुलंदशहर

बुलंदशहर: जहां के गांवो में बसी है खूबसूरती

12

बुलंदशहर उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले के अंतर्गत आता है। यह बुलंदशहर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। इस क्षेत्र का इतिहास महाभारत काल के समय से मिलता है। यहां कई खुदाई की गई, जिसमें प्रचीन सिक्के और शिल्पकृति मिले। इसे अब लखनऊ संग्रहालय में सुरक्षित रखा गया है।

बुलंदशहर का इतिहास

बुलंदशहर का इतिहास 1200 ईसा पूर्व से भी पहले शुरू होता है। यह जगह हस्तिनापुर से काफी नजदीक है, जो कभी पांडवों की राजधानी हुआ करता था। हस्तिनापुर के पतन के बाद अहर पांडवों का महत्वपूर्ण शहर बन गया। यह बुलंदशहर जिले के उत्तर-पूर्व में स्थित है।

काफी बाद में राजा परम ने इस क्षेत्र में एक किले का निर्माण करवाया। इसके बाद एक तोमर राजा ने बरान नाम से एक और किले की आधारशिला रखी और इसे अपनी राजधानी बनाया। 12वीं शताब्दी में बरान साम्राज्य का अंत हो गया। 1192 में मोहम्मद गौरी ने भारत के कुछ हिस्सों सहित बरान किले को भी अपने अधीन कर लिया। बरान पर कई शासकों ने हुकूमत की और अंत में इसे बुलंदशहर के नाम से जाना गया। बुलंदशहर एक फारसी शब्द है, जिसका अर्थ होता है- ऊंचाई पर स्थित शहर।

बुलंदशहर और आसपास के पर्यटन स्थल

चूंकि बुलंदशहर का इतिहास प्राचीन काल से मिलता है, इसलिए पूरे जिले में भटोरा वीरपुर और गालिबपुर सहित अन्य जगहों पर कई खंडहर देखे जा सकते हैं। इनमें से चोला, अहर और वलीपुरा घूमने लायक जगह है। चोला एक छोटा सा गांव है, जो बिबकोल पोलियो टीका कंपनी के लिए प्रसिद्ध है।

कर्णवास एक ऐतिहासिक महत्व का स्थान है, जिसका नामकरण महाभारत के नायक कर्ण के नाम पर हुआ है। वलीपुरा गांव की प्राकृतिक सुंदरता बेजोड़ है। एक नदी के किनारे पर बसा यह गांव यहां स्थित वन चेतना केन्द्र के लिए भी जाना जाता है। 

आप चाहे तो सिकंदराबाद भी घूम सकते हैं। इसे सिकंदर लोदी ने बसाया था और यहां कई प्रचीन स्मारक भी हैं। अन्य शहरों की तरह बुलंदनशहर में भी कई मंदिर और धार्मिक स्थल हैं। इन्हीं में से एक है बेलोन स्थित बेलोन मंदिर।

बुलंदशहर कैसे पहुंचे

अगर आप रेल या सड़क मार्ग से बुलंदशहर जाना चाहते हैं, तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

घूमने का सबसे अच्छा समय

नवंबर से अप्रैल के बीच बुलंदशहर घूमना सबसे अच्छा माना जाता है।

 

बुलंदशहर इसलिए है प्रसिद्ध

बुलंदशहर मौसम

घूमने का सही मौसम बुलंदशहर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें बुलंदशहर

  • सड़क मार्ग
    एनएच-91 और स्टेट हाइवे 14 और18 के जरिए बुलंदशहर अच्छे से जुड़ा हुआ है। इसे उत्तरप्रदेश परिवहन निगम और दिल्ली परिवहन निगम की बसों की सेवाएं भी मिलती हैं। दिल्ली और अन्य शहरों से बुलंदशहर के लिए लक्जरी बसें भी चलती हैं। वहीं शहर घूमने के लिए आप लोकल बस या रिक्शा का सहारा ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    बुलंदशहर के लिए दिल्ली, कोलकाता, वाराणसी और मथुरा जैसे प्रमुख जगहों से आसानी से ट्रेन मिल जाती है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    सबसे नजदीकी एयरपोर्ट नई दिल्ली में है, जो कि 80 किमी दूर है। एयरपोर्ट से बुलंदशहर के लिए नियमित रूप से टैक्सी चलती है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Jul,Fri
Return On
11 Jul,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Jul,Fri
Check Out
11 Jul,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Jul,Fri
Return On
11 Jul,Sat