बुलंदशहर जिले में स्थित चोला एक छोटा सा खूबसूरत गांव है। बिबकोल पोलियो टीका कंपनी से इसे काफी प्रसिद्धि मिली। यह कंपनी रूस की एक कंपनी के सहयोग से कार्य करती है। बिबकोल की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मापदंड के अनुसार ओरल पोलियो टीका बनाने के लिए 1989 में की गई थी। राष्ट्रीय प्रतीरक्षण कार्यक्रम के लिए कंपनी 1996 से टीका बना रही है।



Click it and Unblock the Notifications