अगर आप चंपानेर जा रहे हैं, तो जांबुघोड़ा वन्यजीव अभ्यारण्य घूमने जरूर जाएं। यह चंपानेर से सिर्फ 20 किमी दूर है और विभन्न प्रकार के वन्यजीव व हरियाली से भरा पड़ा है। यहां सौगान, महुदा और बांस सहित ढेरों पेड़ हैं। साथ ही भौंकने वाले हिरण, नीलगाय, चौसिंघा और भालू सहित ढेरों दुर्लभ वन्यजीव देखे जा सकते हैं। एक समय में यह खूबसूरत घाटी कई जनजातियों का निवास स्थान हुआ करती थी। पर आज यह हाइकिंग और कैंपिंग का पसंदीदा स्थान बन गया है।



Click it and Unblock the Notifications