नीलगिरी, चांदीपुर से 32 किमी की दूरी पर स्थित है जो नीलगिरी की पहाड़ियों के आसपास का एक शहर है। नीलगिरी नाम का अर्थ है 'ब्लू माउंटेन'। इसके नाम से ही पता चलता है कि नीलगिरि की पहाड़ियों के स्पष्ट नीले रंग के कारण इसे यह नाम दिया गया है। इन्हीं पहाड़ियों में से एक के शीर्ष पर ‘पंचलिंगेश्वर’ का मंदिर है।
रॉयल पैलेस और पास ही स्थित जगन्नाथ का मंदिर, नीलगिरी के आकर्षक पर्यटक स्थल हैं। नीलगिरी के राजा और रानियों के द्वारा पहने जाने वाले सोने, चांदी के आभूषण और राजसी वस्त्र, इस महल में प्रदर्शन के लिए रखे गए हैं। बहुत सी खाने पीने की दुकानें रोड साइड में लगाई गयी हैं।
एक शानदार खुमकुट बांध इस शहर के बहुत पास स्थित है जिसका दौरा भी किया जा सकता है। एक बहुत पुराना लाइटहाउस इस बाँध के निकट ही सीधा खड़ा हुआ है। नीलगिरी अपनी मिठाइयों के लिए भी प्रसिद्ध है। आप कछेरी बाजार के मुंह में पानी ला देने वाले व्यंजनों का स्वाद भी ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications