सजनगढ़ एक छोटा सा गाँव है जो चांदीपुर से 20 किमी की दूरी पर और नीलगिरी की पहाड़ियों से 5 किमी की दूरी पर स्थित है। सजनगढ़ देवी चंडी के मंदिर भद्र चंडी के लिए प्रसिद्ध है, जो गाँव के पास ही स्थित है। इस मंदिर में विभिन्न देवी देवताओं की कई मूर्तियाँ हैं जो इस गांव में शक्ति पंथ के प्रसार को दर्शाती हैं।
शहर के हलचलों से दूर यह मंदिर प्रकृति की शांत और एकांत दुनिया में स्थित है। इस परिसर के अन्दर आप खुद को पूरी दुनिया के शोर-शराबे से दूर इस मंदिर की पवित्र शान्ति में अपने दिमाग और आत्मा को डूबा हुआ पाते हैं। कई पुरातात्विक खोजें भी पुरातत्व में रुचि रखने वाले लोगों को इस जगह पर आने के लिए आकर्षित करती हैं। देवी के भक्त यहाँ पूजा करने के लिए आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications