चेन्नई का अष्टलक्ष्मी मंदिर आठ हिंदू देवी को समर्पित है। इन सभी के बारे में माना जाता है कि यह धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी की रूप है। देवी लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी थी। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी लक्ष्मी हमारे जीवन में धन के विभिन्न रूपों, स्वास्थ्य, ज्ञान, संतान, शक्ति और शौर्य का ध्यान रखती है। अष्टलक्ष्मी देवी की पूजा हमेशा एक साथ करना चाहिए।
यह मंदिर बसंत नगर समुद्र तट पर स्थित है और इसमें चार तल हैं। मंदिर में आठ देवी की प्रतिमा अलग-अलग तल पर रखी गई है। देवी की पूजा की शुरुआत दूसरे तल से होती है, जहां देवी महालक्ष्मी और महाविष्णु की प्रतिमा रखी गई है। तीसरे तल पर शांता लक्ष्मी, विजय लक्ष्मी और गजालक्ष्मी का तीर्थस्थल है।
वहीं चौथे तल पर सिर्फ धनलक्ष्मी की प्रतिमा है। इसके अलावा पहले तल पर आदिलक्ष्मी, धैर्यलक्ष्मी और ध्यान लक्ष्मी का तीर्थस्थल है।



Click it and Unblock the Notifications