Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » चेन्नई » आकर्षण » चेन्नई के मॉल

चेन्नई के मॉल, चेन्नई

58

एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल

चेन्नई स्थित एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल एक शॉपिंग कॉमप्लेक्स है। इसका निर्माण एक्सप्रेस इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा किया गया है, जो कि इंडियन एक्सप्रेस का उपखंड है। वास्तव में इस मॉल को इंडियन एक्सप्रेस एस्टेट के हिस्से के तौर पर बनाया गया था। इस मॉल की सबसे बड़ी विशेषता गेमिंग आर्केड है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह दक्षिण भारत में सबसे बड़ा है।

मॉल कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के उत्पाद मिल जाएंगे। साथ ही यहां हमलेज के खिलौने के स्टोर भी है। इसके अलावा यहां बच्चों के लिए फन सिटी सेक्शन भी है। बच्चे यहां गेमिंग के साथ-साथ बंपर कार राइड का भी आनंद ले सकते हैं। इतना ही नहीं मॉल में स्थित पिज्जा हट और केएफसी में आप खाने का आनंद ले सकते हैं। साथ ही यहां एक फूड कोर्ट भी है जहां कई तरह के व्यंजन मिलते हैं।

इस मॉल में आठ स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स सत्यम सिनेमा भी है।

स्पेंसर प्लाजा

अन्ना सलाई रोड पर स्थित स्पेंसर प्लाजा एक शॉपिंग मॉल है। यह चेन्नई में बना अपने तरह का पहला मॉल था। इसलिए इसे शहर के प्रमुख लैंडमार्क के रूप में देखा जाता है। स्पेंसर प्लाजा को चाल्र्स डुरंत और जे.डब्ल्यू स्पेंसर ने 1863-64 में बनवाया था। तब अन्ना सलाई रोड को माउंट रोड के नाम से जाना जाता था।

1985 में इसका नवीनीकरण किया गया और यह देश का सबसे पुराना शॉपिंग मॉल है। 80 के दशक में यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल था।

आज इस मॉल में वेस्टसाइड जैसे पकड़ों के ब्रांड उपलब्ध है। साथ ही यहां नाइक, एडिडास, वॉन ह्यूसेन, एलन सोली, प्रोलाइन, लुइस फिलिप, लेवाइस, स्वॉच, फ्लोरशेम सूज और पेंटालून्स जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड भी यहां उपलब्ध है। इतना ही नहीं इस मॉल में बैंकिंग के साथ-साथ एटीएम की सुविधा भी है।

सिटी सेंटर

चेन्नई का सिटी सेंटर माइलापोर ईलाके में स्थित है। इसकी शुरुआत 2006 में हुई थी और ऐसा माना जाता है कि यह चेन्नई का सबसे महंगा मॉल है। इस मॉल में प्रमुख देसी और विदेशी ब्रांड के उत्पादन मिल जाएंगे।

विभिन्न ब्रांड के उत्पादों में हेल्थ एंड ग्लो (ब्यूटी एंड कॉस्मेटिक स्टोर), लिलिपुट (बच्चों के कपड़ और खिलौने), लैंडमार्क (बुक स्टोर), एलन सोले, एडिडास, मोची (फटवेयर), विल्स लाइफस्टाइल (कपड़े) और वॉन ह्यूसेन (पुरुषों का शर्ट और ट्राउजर) मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां मिठाई और खिलौने की भी कई अच्छी दुकानें हैं।

आईनॉक्स इस मॉल का सबसे बड़ा आकर्षण है। करीब करीब हर दिन यह दर्शकों से भरा रहता है। मॉल में फूड कोर्ट के साथ-साथ प्रसिद्ध केएफसी, पिज्जा हट, कॉपर चिमनी, सबवे, गंगोट्री और अर्बियन हट भी है। साथ ही यहां बच्चों और व्यस्कों के लिए गेमिंग जोन भी है।

गोल्ड मॉल

क्रिससेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित गोल्ड मॉल में आपको भारतीय के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के उत्पाद मिल जाएंगे। इस मॉल के ज्यादातर दुकानों में आपको ब्रांडेड चीजें मिल जाएंगी। यह मॉल एरेंस गोल्ड सोक ग्रुप का हिस्सा है और इस मुख्य आउटलेट हरियाणा के गुड़गांव में है।

गोल्ड मॉल में हाइपर मार्केट, क्लोथिंग डिपार्टमेंट, ब्रांडेड घड़ियों का स्टोर, मल्टीप्लेक्स और ज्वेलरी के कुछ बेहतरीन स्टोर हैं। अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों में यहां आपको टिसोट, राडो, सिटिजन, कार्बन, वुडलैंड, लेवाइस, लुसेरा, जॉन प्लेयर्स, नेविगेटर, रीबॉक, लिलिपुट, ओमेगा, टैग ह्योर, लांगनीज, एडोरा और मांट ब्लैंक के उत्पाद मिल जाएंगे।

अगर भारतीय ब्रांडों की बात करें तो इनमें कियाह, निरवाना, संगिनी, रेड एंड टेलर, सिगनस, गैलेक्सी, नक्षत्र, टाइम्स वॉच, मान्यवर, सुल्तान ज्वेलरी, जिमसन वॉचेज, मलाबर गोल्ड, एलकेएस गोल्ड हॉउस और रेवथे ज्वेलर्स के उत्पाद देखे जा सकते हैं।

इन सबके अलावा मॉल में एक पैंटालूम का स्टोर भी है।

अलसा मॉल

अलसा मॉल इगमोर के बगल में मोंटीथ रोड पर स्थित है। इस मॉल की स्थापना 1980 में गई थी। तब स्पेंसर प्लाजा के नवीनीकरण का काम चल रहा था। चेन्नई में स्पेंसर प्लाजा के बाद अलसा मॉल सबसे पुराना मॉल है।

फैशन स्ट्रीट

अगर आप शॉपिंग पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते तो फैशन स्ट्रीट और कॉटन स्ट्रीट एक बेहतर विकल्प हो सकता है। देखा जाए तो मॉल की अपेक्षा यहां ज्यादा खरीददार नजर आते हैं।

फैशन स्ट्रीट में एक लंबा सा लेन बना हुआ है, जिसके दोनों ओर दुनाकें लगी हुई हैं। यहां पर आपको कई तरह के उत्पाद काफी कम दाम पर मिल जाएंगे। यही वजह है कि स्कूली छात्र छात्राओं में यह जगह काफी लोकप्रिय है। यहां आप रेडीमेड कपड़ों के साथ-साथ फैब्रिक काफी कम दाम पर पा सकते हैं। हालांकि यहां मोलभाव करने से आप कभी भी कतराएं नहीं।

वैसे तो यहां की दुकानें सुबह 11 बजे ही खुल जाती है, पर दोपहर 2 बजे के बाद यहां गहमागहमी देखने को मिलती हैं। यहां की दुकानें रात 8 बजे तक खुली रहती हैं। साथ ही यहां की दुकानें सार्वजनिक छुट्टियों सहित हर दिन खुली रहती है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
27 Apr,Mon
Return On
28 Apr,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
27 Apr,Mon
Check Out
28 Apr,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
27 Apr,Mon
Return On
28 Apr,Tue