Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » चेन्नई » आकर्षण » जगन्नाथ मंदिर

जगन्नाथ मंदिर, चेन्नई

58

ओडीसा स्थित पुरी जाने वाले भगवान जगन्नाथ के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेन्नई का जगन्नाथ मंदिर बनवाया गया था। ये मंदिर रेड्डी कुप्पम रोड पर स्थित है और यहां भगवान नगन्नाथ, देवी सुभ्रद्रा और भगवना बलराम की प्रतिमा रखी गई है। साथ ही इस मंदिर में भगवान योगनरसिम्हा की प्रतिमा भी स्थापित की गई है।

वैसे तो भगवान जगन्नाथ इस मंदिर के मुख्य देवता है, पर यहां भगवान शिव, भगवान गणोश, देवी विमला और देवी गजालक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। इस मंदिर को काले ग्रेनाइट और सफेद मार्बल से बनया गया है। कोशिश यह की गई है कि यह पुरी स्थित मूल मंदिर के जैसा ही दिखे।

ग्रेनाइट को जहां विशेष तौर पर कंचीपूरम से लाया गया था, वहीं मार्बल राजस्थान से मंगवाए गए थे। मंदिर के देवी देवताओं की प्रतिमा को नीम के वृक्ष पर तराश कर बनाया गया है। मालूम हो कि पुरी के मूल जगन्नाथ मंदिर की प्रतिमाएं भी ऐसे ही बनी हैं। यह मंदिर एक विशाल भूभाग पर बनवाया गया है और इसके दूर तक फैले घास के मैदान पर पूरे साल फूल खिले रहते हैं। मंदिर में पूजा के दौरान इन्हीं फूलों का प्रयोग किया जाता है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
01 Aug,Sat
Return On
02 Aug,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
01 Aug,Sat
Check Out
02 Aug,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
01 Aug,Sat
Return On
02 Aug,Sun