मरीना समुद्र तट चेन्नई का एक खूबसूरत तट है। बंगाल की खाड़ी से बना यह समुद्री किनारा शहर के उत्तरी छोर पर बने सेंट जॉर्ज किले के साथ-साथ है। मरीना समुद्र तट की कुल लंबाई करीब 13 किमी है। यह भारत का सबसे बड़ा और विश्व का दूसरा सबसे बड़ा समुद्री किनारा है।
अपनी अनुपम सौंदर्य के कारण कभी मरीना समुद्र तट पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ करता था। हालांकि अब इसका पानी काफी प्रदुषित हो गया है। साथ ही पर्यटकों के गैरजिम्मेदाराना बर्ताव के कारण यह समुद्री किनारा काफी गंदा भी हो गया है।
हालांकि कई स्वयं सेवक अपने स्तर पर इस समुद्र तट की प्राकृतिक सुंदर को बनाए रखने के लिए हर महीने सफाई का काम करते हैं। इतना ही नहीं, स्वयं सेवक समुद्र तट पर बने एक खास किस्म के कछुए के घौंसले का भी ध्यान रखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications