चिल्का तक सड़कमार्ग से भी पहुँचा जा सकता है। आसपास के स्थानों से चिल्का तक पहुँचने के लिए आप बस भी ले सकते हैं। आप टैक्सी भी ले सकते हैं। आसपास के स्थानों से चिल्का की यात्रा के लिए ओटीडीसी(उड़ीसा पर्यटन विकास निगम) द्वारा टूर आयोजित किए जाते हैं। एसी बस में प्रति व्यक्ति एक टूर का खर्चा लगभग 500रूपए आता है।