बस्सी वन्य जीवन अभ्यारण्य बस्सी गाँव के पास स्थित है जो 50 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। पश्चिम में विंध्याचल श्रेणियों द्वारा घिरा हुआ यह क्षेत्र प्रकृति प्रेमियों की खुशी के लिए एक सुरम्य दृश्य प्रस्तुत करता है। बहुत से जंगली जानवरों जैसे चीता, जंगली सूअर, नेवले और हिरणों का प्राकृतिक आवास होने के कारण यह स्थान वन्य जीवन के प्रति उत्साही लोगों के लिए आकर्षक गंतव्य स्थान है।
यह स्थान अनेक प्रवासी पक्षियों को भी आकर्षित करता है। अभ्यारण्य में स्थित ओराई बाँध और बस्सी बाँध भी इस स्थान के प्रमुख आकर्षण हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इस अभ्यारण्य का भ्रमण करने के पहले पर्यटकों को चित्तौड़गढ़ के जिला वन अधिकारी की अनुमति लेना आवश्यक है।



Click it and Unblock the Notifications