मीरा मंदिर मीराबाई, जो एक राजपूत राजकुमारी थीं से जुड़ा हुआ एक धार्मिक स्थल है। उन्होंने राजसी जीवन की सभी विलासिता को त्याग कर भगवान कृष्ण की भक्ति में अपना जीवन व्यतीत किया। मीराबाई ने अपना सारा जीवन भगवन कृष्ण के भजन और गीत गाने में बिताया।
मीरा मंदिर राजपूताना शैली की वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। यह कुम्भाश्याम मंदिर के निकट स्थित है। मंदिर के निर्माण में उत्तर भारतीय शैली का प्रयोग किया गया है। यहाँ खुले गलियारे में चार मंडप हैं जो मंदिर में घेरते हैं। मीरा और भगवान कृष्ण के कई प्रभावशाली और जीवंत चित्र मंदिर के अंदरूनी भाग को सजाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications