बानेश्वर शिव मंदिर, कूचबेहार से 10 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर, दो अजीब बातों के लिए विख्यात है। इस मंदिर में 10 फीट नीचे शिवलिंग स्थित है जहां देश के कोने - कोने से लोग पूजा करने आते है। इस मंदिर में एक तालाब भी है जहां भारी संख्या में कछुए पाएं जाते है और इनकी पूजा भी की जाती है, ऐसा यहां का रिवाज है। इस मंदिर परिसर में दो श्राइन है जहां मूर्तियां स्थापित है। इन मूर्तियों को साल में समय के हिसाब से आगे - पीछे किया जाता है। अत: इसका नाम चल बानेश्वरा पड़ा।



Click it and Unblock the Notifications