Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» बागडोगरा

बागडोगरा पर्यटन - हरे - भरे चाय बागानों के बीच स्थित जगह

5

यह शहर पश्चिम बंगाल के उत्‍तर में बसे शहरों में से एक है जहां पर्यटकों को आना खासा पसंद है। इस स्‍थल पर जहां एक ओर चाय के हरे - भरे बागान है वहीं दूसरी ओर बर्फ से ढ़की हिमालय की चोटियां है। यह स्‍थान पर्यटकों और हनीमून बनाने वालों के लिए खास स्‍थान है जहां वह आराम से अपनी छुट्टियां बिता सकते है। बागडोगरा, दार्जिलिंग के पास में ही स्थित है। यहां से सिलीगुडी और सिक्किम भी ज्‍यादा दूर नहीं है। एक सुंदर राज्‍य में यह सबसे खूबसूरत उत्‍तरी शहर है।

बागडोगरा की स्‍थानीय संस्‍कृति

अगर आप बागडोरा की स्‍थानीय जनसंख्‍या पर ध्‍यान दें तो पाएंगे कि वहां के अधिकांश: लोग बौद्ध संस्‍कृति से प्रभावित है। यह स्‍थल बेहद शांत स्‍थान है। यहां दुर्गा पूजा और काली पूजा के साथ - साथ बौद्ध धर्म के भी उत्‍सव और परंपराओं को भी निभाया जाता है। यह सभी परम्‍पराएं यहां की संस्‍कृति को सांस्‍कृतिक रूप से समृद्ध बनाती है।

बागडोगरा और उसके आसपास स्थित पर्यटक स्‍थल

बागडोगरा में पहले स्थित अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से मुम्‍बई और दिल्‍ली जैसे स्‍थानों तक आसानी से पहुंचा जा सकता था या वहां से आया जा सकता था। यहां पास में ही तीस्‍ता नदी बहती है जो वाकई में मन को लुभाने वाले दृश्‍य प्रदान करती है। बागडोगरा में आप ज्‍यादा कुछ कर नहीं सकते लेकिन जो लोग शांति से छुट्टियां बिताना चाहते है वह यहां अच्‍छा वक्‍त व्‍यतीत कर सकते है। यहां के प्रमुख आकर्षणों में सेवोकेश्‍वरी काली मंदिर और सालूगारा मठ शामिल है।

बागडोगरा तक कैसे पहुंचे

बागडोगरा तक स्‍थानीय बसें और प्राईवेट कार आसानी से पहंचा देती है। इनकी यात्रा से पहले किराया अवश्‍य तय कर लें। अगर आप समयबद्ध है तो सिक्किम और दार्जिलिंग के किसी होटल में भी रूककर यहां की एक दिन की यात्रा पर आ सकते है। यहां के होटल काफी अच्‍छे होते है और वहां अच्‍छा समय बिताया जा सकता है।

बागडोगरा इसलिए है प्रसिद्ध

बागडोगरा मौसम

घूमने का सही मौसम बागडोगरा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें बागडोगरा

  • सड़क मार्ग
    बागडोगरा, सिलीगुडी के पास में स्थित है जो लगभग 15 किमी. की दूरी पर स्थित है। सिलीगुडी से नियमित रूप से बसें, बागडोगरा के लिए चलती है। पर्यटक चाहें तो ऑटो भी किराए पर ले जा सकते है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    बागडोगरा रेलवे स्‍टेशन, पश्चिम बंगाल के रेलवे स्‍टेशन से अच्‍छी तरह जुड़ा है जो देश के अन्‍य शहरों से नियमित चलने वाली ट्रेनों से अटैच है। यहां से कोलकाता और दार्जिलिंग के लिए ट्रेन आसानी से मिल जाती है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    बागडोगरा का नजदीकी एयरपोर्ट सिलीगुडी में स्थित है जहां से मुम्‍बई, दिल्‍ली और अन्‍य भारतीय स्‍थानों के लिए उड़ानें भरी जाती है। वैसे यहां से दुनिया के अन्‍य स्‍थलों तक भी आसानी से पहुंचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 May,Sat
Return On
10 May,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 May,Sat
Check Out
10 May,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 May,Sat
Return On
10 May,Sun