कूचबिहार का प्रमुख पर्यटन स्थल, राजबाड़ी है जहां आकर पर्यटक यहां के प्राचीनकाल के राजाओं और महाराजाओं के राजसी ठाठ को उनकी यादों के रूप में देख सकते है। बढि़या ईटों और सफेद रंग की बनी यह इमारत वाकई में प्रेरणादायी है। इस महल में कूचबिहार के राजा निवास किया करते थे, जो कूचबिहार को योजना से बनाने के लिए जिम्मेदार थे। राजा के शासन के बाद, कूचबिहार को ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा इस्तेमाल किया गया था। आज यह शहर एक संग्रहालय में परिवर्तित हो चुका है जो इस शहर की समृद्ध विरासत की गाथा बताता है।



Click it and Unblock the Notifications