लैम्ब्स रॉक कुन्नूर का एक और प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण है। क्या आपने कभी पहाड़ी की चोटी पर चढ़कर नीचे मैदानी इलाकों को देखा है। क्या आपने कभी जहाँ तक नजर जाती है वहाँ तक फैले विशाल हरे-भरे और लाल जमीनी इलाके को देखने का आनन्द महसूस किया है और कुछ समय के लिये भगवान होने अहसास किया है।
यदि नहीं तो लैम्ब्स रॉक आने पर आपको यही अहसास होगा। कुन्नूर से 8 किमी की दूरी पर स्थित लैम्ब्स रॉक से पर्यटकों को कोयम्बटूर के मैदानी भागों का शानदार नजारा दिखता है। यह परिवार के साथ पिकनिक जाने का बहुत अच्छा स्थान है। इसका नाम कप्तान लैम्ब के नाम पर रखा गया है जिन्होनें इस स्थान तक रास्ता बनाने में अथक प्रयास किया।
लैम्ब्स रॉक एक और शानदार पर्यटक स्थान डॉल्फिन नोज़ के रास्ते में पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications