Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» कोल्ली हिल्स

कोल्ली हिल्स : प्रकृति का एक मूल संरक्षित उपहार

15

कोल्ली हिल्स भारत के तमिलनाडु राज्य में नामक्कल जिले में स्थित पर्वत श्रेणी है। ये पर्वत श्रेणियां लगभग 280 वर्ग किमी. के क्षेत्र में फ़ैली हुई हैं तथा इनकी ऊँचाई लगभग 1000 से 3000 मीटर है। यह पूर्वी घाटों का एक भाग है तथा अभी तक मानवीय गतिविधियों और व्यापारिक शोषण से अछूता है, अत: आज भी इसने अपनी प्राकृतिक भव्यता को बना रखा है। 

अरापलीस्वरर मंदिर के कारण ये पर्वत एक धार्मिक गंतव्य भी हैं तथा माना जाता है कि यहाँ एक गुप्त मार्ग है जो रासीपुरम के शिव मंदिर को जाता है। इस मंदिर पूरे वर्ष लोग आते रहते हैं। कोल्ली हिल्स (या तमिल में कोली मलाई) का नाम देवी एट्टूकई अम्मां (जो कोल्ली पावई के नाम से भी जानी जाती हैं) के नाम पर पड़ा। ऐसा माना जाता है कि प्राचीन काल से देवी इन पर्वतों का संरक्षण करती आ रही हैं तथा आज भी यह संरक्षण अनवरत है।  .

कोल्ली हिल्स में तथा इसके आसपास पर्यटन स्थल

हाईकिंग के प्रति उत्सुक लोग, ट्रेकिंग क्लब के सदस्य तथा सामान्य प्रकृति प्रेमी पूरे वर्ष कोल्ली हिल्स की सैर के लिए आते हैं। अग्य गनी एक प्रसिद्ध जल प्रपात है जो अनेक पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

यहाँ “ओरी उत्सव” मनाया जाता है जिसमें अनेक सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है तथा इस उत्सव के कारण यहाँ अनेक लोग आकर्षित होते हैं। इस क्षेत्र में पर्यटन को विकसित करने के लिए सरकार द्वारा सीकुपरई और सेलुर नाडु में दो व्यू पॉइंट विकसित किये गए हैं। मसिला फॉल्स तथा स्वामी प्रणवनन्दा आश्रम अन्य दो प्रमुख आकर्षण हैं।

कोल्ली हिल्स कैसे पहुंचे

कोल्ली हिल्स रेलमार्ग तथा रास्ते द्वारा अच्छे से जुड़ा हुआ है।

कोल्ली हिल्स का मौसम

गर्मियों में कोल्ली हिल्स का मौसम खुशनुमा होताहै। ठंड बहुत अधिक होती है तथा मानसून के दौरान यहाँ की यात्रा करने के सलाह नहीं दी जाती।

कोल्ली हिल्स इसलिए है प्रसिद्ध

कोल्ली हिल्स मौसम

घूमने का सही मौसम कोल्ली हिल्स

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें कोल्ली हिल्स

  • सड़क मार्ग
    कोल्ली हिल्स तक रास्ते द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है तथा यह चेन्नई और सलेम जैसे शहरों से जुड़ा हुआ है। सलेम चेन्नई, मदुरई और त्रिची से निजी तथा सरकारी बसों द्वारा जुड़ा हुआ है। सलेम बस स्टैंड से कोल्ली हिल्स की दूरी लगभग 88 किमी. है तथा किराया 1100 रूपये है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    कोल्ली हिल्स का निकटतम स्टेशन सलेम है जो लगभग 90 किमी. की दूरी पर स्थित है। त्रिची स्टेशन भी निकट ही स्थित है। सलेम या त्रिची से कोल्ली हिल्स के लिए टैक्सियाँ उपलब्ध हैं जिनका किराया सामान्यत: 1200 रूपये है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    कोल्ली का निकटतम हवाई अड्डा त्रिची है जो पहाड़ियों से 90 किमी. की दूरी पर स्थित है। चेन्नई से त्रिची के लिए नियमित उड़ानें उपलब्ध हैं तथा चेन्नई सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। त्रिची से कोल्ली हिल्स के लिए टैक्सियाँ भी उपलब्ध हैं जिनका किराया सामान्यत: 1200 रूपये तक होता है तथा यह सबसे अधिक सुरक्षित और आरामदायक विकल्प है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
21 Apr,Tue
Return On
22 Apr,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
21 Apr,Tue
Check Out
22 Apr,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
21 Apr,Tue
Return On
22 Apr,Wed