कोवलंग के बहुत लोकप्रिय आकर्षण कैथोलिक चर्च का निर्माण औपनिवेशिक शासन में हुआ था। धैर्य का प्रतीक यह चर्च बदलते समय के साथ आज भी खड़ा हुआ है। इस चर्च ने भारत में पहले औपनिवेशिक शासन को देखा है तथा इतिहास की अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह है।
भक्त पूरे वर्ष यहाँ आते रहते हैं। इस चर्च की संरचना विशाल है तथा इस गाँव का एक महत्वपूर्ण स्थान है। मानव निर्मित इस चमत्कार की वास्तुकला को काफी हद तक संरक्षित रखा गया है तथा यह उस समय पर प्रकाश डालता है जिससे होकर कोवलंग गुज़रा है।



Click it and Unblock the Notifications