अनुष्पा एक ताजे पानी की झील है जो प्राकृतिक सौदंर्य से भरपूर है। यह झील, महानदी नदी के बांए ओर स्थित है। यह कटक से 70 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह विशाल झील, भारत में प्रमुख ताजे पानी की झीलों में से एक है जो 141 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में फैली हुई है। इस झील का आकार एक घोड़े की नाल की तरह है जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का विषय है।
इस झील की सुंदरता, सर्दियों के दिनों में और बढ़ जाती है। प्रवासी पक्षी भी सर्दियों के दिनों में यहां आश्रय लेने आते है। पास में स्थित शारदा हिल्स और बेंत के हरे - भरे वृक्ष और आम के पेड़ यहां के वातावरण को आकर्षित बनाते है। प्राकृतिक सुंदरता के अलावा, यह झील पर्यटकों को कई गतिविधियां भी प्रदान करती है। यहां आकर पर्यटक फिशिंग और बोटिंग भी कर सकते है। इस झील की सैर साल के किसी भी दौर में की जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications