बांकी, महानदी नदी के दांए ओर तट पर स्थित है जो कटक से 52 किमी. की दूरी पर है। यह स्थल, यहां स्थापित देवी चारचिका को समर्पित एक स्थान है। यह रूचिका पर्वत पर स्थित है, इन देवता और देवी को स्थानीय लोगों द्वारा बहुत अधिक मान्यता दी जाती है। चारचिका मंदिर, उड़ीसा में प्राचीन शक्ति स्थल है जिसका धार्मिक महत्व है।
इस मंदिर में देवी चामुंडा का मंदिर भी स्थित है जिनकी 8 भुजाएं थी। इन देवी को स्थानीय लोगों के द्वारा मां चारचिरका देवी कहा जाता है। इन देवी की विशेषता यह है कि यह अपने शरीर पर मानव अस्थियों की माला को धारण करती है। हर साल हजारों पर्यटकों के द्वारा वहां दर्शन करने जाया जाता है।
बांकी में दूर - दराज से श्रद्धालु आते है। यहां तक के लिए कटक से बस सुविधा भी उपलब्ध है।



Click it and Unblock the Notifications