भट्टरिका मंदिर, कटक जिले के बाडाम्बा गांव में स्थित एक मंदिर है। यह मंदिर, हिंदू धर्म की देवी मां भट्टरिका को समर्पित है। उनकी पूजा आदि शक्ति के रूप में वर्षो से होती आ रही है। उड़ीसा के लोग उन्हे बहुत मानते है। यह मंदिर महानदी नदी के तट पर स्थित है। मंदिर, रत्नागिरि पहाड़ी की तलहटी पर स्थित है।
यहां की सुंदरता पर्यटकों का मन मोह लेती है। शक्ति पीठ भट्टरिका को हिंदू धर्म में देवी दुर्गा का स्वरूप माना जाता है और ऐसा मानते है कि भगवान परशुराम को यहीं पर वरदान मिला था जहां आज मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में साल भर लाखों पर्यटक, सैर के लिए आते है। धार्मिक स्थल होने के कारण, यहां तक यातायात के कई साधन जाते है।



Click it and Unblock the Notifications