धनबलेश्वर मंदिर, कटक से 37 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर को 16 वीं शताब्दी में बनाया जाता है। यह मंदिर, हिंदूओं के देवता भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर, महानदी नदी के तट पर स्थित है। मंदिर के सुंदर प्राकृतिक परिवेश के अलावा, इस मंदिर की वास्तुकला और परिसर भी काफी प्रभावशाली है।
इस मंदिर में पत्थर पर की गई नक्काशी बेहद सुंदर है। इस मंदिर के आसपास का वातावरण बेहद शांत और सौम्य है। पर्यटक यहां आकर, मंदिर की सौंदर्यता के निहार सकते है। परिणामस्वरूप, हर साल भारी संख्या में पर्यटक यहां दर्शन करने आते है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारों की संख्या में पर्यअक यहां दर्शन करने आते है।
इस मंदिर में पंचकुला त्यौहार को भी धूमधाम से मनाया जाता है। कटक के इस मंदिर तक पहुंचने के लिए नियमित रूप से बस और टैक्सी सेवाएं हमेशा चलती रहती है।



Click it and Unblock the Notifications