स्वतंत्रता सेनानी मेमोरियल, कटक में स्थित है। मेमोरियल सर्विस को उड़ीसा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक के द्वारा 2010 में शुरू किया गया था। इस स्मारक का उद्घाटन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस के अवसर पर 23 जनवरी, 2010 को किया गया था।
यह मेमोरियल, कटक के दरगा बाजार के पास में पुराने जेल परिसर में बना हुआ है। इस स्मारक को हमारे बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करते हुए उन्हे श्रद्धाजंलि देते हुए बनाया गया है जिन्होने देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस जगह का दौरा करते हुए सभी लोग कृतज्ञता और देशभक्ति की भावना से भर जाते है।
इस स्मारक में एक अच्छा सा उद्यान भी है। इस पुराने जेल परिसर को एक स्मारक में परिवर्तित कर दिया है। यहां के संग्रहालय में स्वंतत्रता सेनानियों के फोटो और कई सामान भी प्रदर्शन के लिए रखे गए है।



Click it and Unblock the Notifications